---Advertisement---

राजिम क्षेत्र को मिली 4 नई 108 एंबुलेंस की सौगात, विधायक रोहित साहू ने दिखाई हरी झंडी

Published on: April 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

राजिम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर मदद पहुंचाने के उद्देश्य से चार नई एंबुलेंस की सुविधा शुरू की गई है। राजिम विधायक रोहित साहू ने इन 4 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक एंबुलेंस के शुरू होने से गरियाबंद जिले के छुरा और फिंगेश्वर विकासखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो जाएंगी।

जानकारी के अनुसार चार नई एंबुलेंस में से दो एंबुलेंस छुरा विकासखंड को दी गई हैं, जबकि दो एंबुलेंस फिंगेश्वर विकासखंड को मिली हैं। इनमें से एक-एक एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका को उपलब्ध कराई गई है, जिससे आसपास के गांवों के मरीजों को भी समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

इस मौके पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों और स्वास्थ्य विभाग को पुरानी एंबुलेंस के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार तकनीकी खराबी या देरी की वजह से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती थी। अब नई एंबुलेंस मिलने से इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा और मरीजों को जल्दी इलाज मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि ये नई एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं और जरूरी चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी, जिससे कई मामलों में मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इस तरह यह सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए काफी राहत और जीवनरक्षक साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, पार्षद भारत यादव, कुलेश्वर साहू, ओंकार साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment